राजगढ़. जिले के जीरापुर में दलित दूल्हे और उसकी बारात पर पथराव करने वालों को खुलेआम ऐसी सजा दी गई कि सभी लोग कांप उठे. बारात पर पथराव करने वालों के घरों को प्रशासन ने ढहा दिया. अधिकारियों ने गुरुवार को उनके घरों पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया। गौरतलब है कि दूल्हे और उसकी बारात पर पत्थर चलाने की यह घटना मंगलवार रात को हुई थी.