28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसानों को मिलेगी 2000 रुपए क्विंटल की सब्सिडी, बैंक खाते में आएगा पैसा

2 हजार रुपए की सब्सिडी किसानों के खाते में कुछ माह बाद आएगी। हालांकि यह तय नहीं है कि वह छह माह बाद आएगी, एक माह बाद आएगी या काफी बाद आएगी?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजगढ़

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 25 Jun 2022, 3:24 PM IST

किसानों को मिलेगी 2000 रुपए क्विंटल की सब्सिडी, बैंक खाते में आएगा पैसा

किसानों को मिलेगी 2000 रुपए क्विंटल की सब्सिडी, बैंक खाते में आएगा पैसा

ब्यावरा. किसानों को कृषि विभाग ने इस बार की बोवनी के सीजन में एक और झटका दिया है। खाद पहले से ही अब महंगा हो चुका है वहीं, सोयाबीन के बीज के भाव में भी बढ़ोतरी की गई है।

दरअसल, शासन स्तर पर प्रमाणित बीज पर सरकार ने 2600 रुपए इस बार बढ़ा दिए हैं। 7,500 की बजाए इस बार 10,100 रुपए प्रति क्विंटल में सोयाबीन का बीज कृषि विभाग मुहैया करवा रहा है। उसमें विभाग का तर्क है कि 2 हजार रुपए की सब्सिडी किसानों के खाते में कुछ माह बाद आएगी। हालांकि यह तय नहीं है कि वह छह माह बाद आएगी, एक माह बाद आएगी या काफी बाद आएगी? बढ़ते हुए बीज के भाव से किसानों के जेब पर सीधा असर पड़ा है। हालांकि इतनी दरें बढऩे के बावजूद सोसायटियों और कृषि विभाग के पास बीज की किल्लत बनी हुई है। बता दें कि अधिकतर किसानों की पहली पसंद 9560 वैरायटी है लेकिन विभाग के पास सफेद फूल वाली 2034 ही उपलब्ध है। कुल मिलाकर किसानों के जरूरत के समय विभाग के पास पर्याप्त बीज नहीं है। इधर, शासन स्तर पर भाव भी मनमाने बढ़ा देने से किसानों पर दोहरी मार पड़ रही है।

न रसीद, न पावती... सब्सिडी भगवान भरोसे

किसानों का कहना है कि शासन स्तर पर दिए जाने वाले बीज में न रसीद दी जा रही है न ही किसी प्रकार की पावती। उन्हें कहा जा रहा है कि आप सिर्फ नगद 10 हजार 100 रुपए दो और बीज लो, बाकि किसानों को बाद में सब्सिडी खाते में ही आएगी। अभी नगदी ही देना होंगे। यानि निजी दुकानों की तर्ज पर यहां नगद राशि देना अनिवार्य है। कुछ किसानों का कहना है कि हमें पिछले साल की सब्सिडी ही अभी तक नहीं मिल पाई है। ऐसे में वर्तमान में कैसे मिल पाएगी? बाद में कब आएगी इसका भगवना ही मालिक है?

किसानों से छलावा: आपकी सोयाबीन पांच हजार, आपको देने में हो गई 10,100 रुपए

किसानों के साथ ही यह सीधे तौर पर छलावा ही है। आम तौर पर जब सोयाबीन बेची जाती है तो पांच हजार से छह हजार के बीच भाव रहता है। छह हजार का भाव भी इस बार सालों बाद आया है। अब उसी सोयाबीन को फिल्टर कर 10 हजार 100 रुपए क्विंटल में यहां बेचा जा रहा है। ऐसी स्थिति में कैसे खेती लाभ का धंधा बन पाएगी? किसानों का कहना है कि हमसे खरीदते समय किसी को भाव बढ़ाने की याद नहीं आती, अब जब बोवनी की जाना है तो स्वत: ही भाव बढ़ा दिए गए।


7500 है प्लांट रेट सोयाबीन का

10100 है सरकारी रेट

8100 किसानों को देना है

2000 की सब्सिडी आएगी

20-25 किलो प्रति बीघा डलती है सायोबीन

2034-सोयाबीन वैरायटी उपलब्ध

9560-सोयाबीन वैरायटी की बन रही कमी

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर. दतिया में मतपेटी लूटी, फायरिंग और पथराव, मतदान रूका, भारी तादात में पुलिस बल तैनात

शासन से तय हुई दरें

दरें शासन स्तर पर ही तय हुई है, दो हजार की सब्सिडी भी उस पर मिलना है। किसानों के हित में जो शासन स्तर पर निर्णय लिए जाते हैं, उसी के अनुरूप किसानों को यह दी जाती है। जहां तक बाद बीज की उपलब्धता की है तो वह हमारे पास पर्याप्त है।

-हरीश मालवीय, उप-संचालक, कृषि विभाग, राजगढ़