राजगढ़। पिछली बार खराब हुई फसलों को ले फसल बीमा जारी किया गया। इस बार पिछले साल की तुलना में दस गुना से अधिक राशि किसानों को बीमे के लिए जारी किया गया है। लेकिन इस राशि को जारी रखने के लिए 15 दिन बीत है। किसानों के खाते में अभी तक नहीं है। ऐसे में किसान कभी बैंक तो कभी सोसाइटियों के चक्कर लगाते नजर आ रही है। हालात यह है कि अभी तक किसी भी किसान के खाते में पैसा नहीं पहुंचा है। जबकि यह समय बोर्न का है। जिसमें खाद, बीज, कीटनाशक आदि सामग्री की जरूरत होती है। लेकिन बीमा राशि के अभाव में किसान परेशान हो रहा है।