
रामपाल के अनुयाइयों ने निकाली रैली, कहा-एससीएसटी एक्ट का संशोधन वापस लो
अशोकनगर. संत रामपाल के पांच सौ से अधिक अनुयायी शहर में रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां पहले तो नारेबाजी की और फिर भजन गाकर जयकारे लगाए। जहां पर एसडीएम को ज्ञापन देकर एससी-एसटी एक्ट में हुए संशोधन को वापस लेने की मांग की और कहा कि हमें तो पहले वाले रूप में एससी-एसटी एक्ट संसद में पारित हुआ चाहिए।
बुधवार को बच्चों और महिलाओं सहित करीब पांच सौ से अधिक लोग जिलेभर से एकत्रित हुए। सर्व यथार्थ कबीर पंथी के नेतृत्व में संत रामपाल के चित्र और बैनरों के साथ गांधी पार्क से शहर में रैली निकाली।
साथ ही नारेबाजी करते हुए यह रैली कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां पर पहले तो सभी ने कबीर के भजन गाए और रामपाल के जयकारे लगाए। इसके बाद एसडीएम नीलेश शर्मा को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में उनका कहना है कि दलित समाज को सम्मानपूर्वक जीने के लिए संसद ने एससी-एसटी कानून बनाया था, जो दलितों की रक्षा के लिए था। हमें भी सम्मान से जीने का हक है। यह कानून हमारे सम्मान की रक्षा करता है।
रैली के लोगों ने पैदल ही रेलवे पटरी पार की
उन्होंने मांग की कि दलित समाज चाहता है कि पहले वाला ही एससी-एसटी कानून लागू किया जाए। इस मौके पर संभवदास, कुंज बिहारी दास, विनीतकुमार दास, देवेंद्र दास, बलराम दास, राजेंद्र दास, मोहन दास, राम नारायण दास, तिलक दास सहित सैंकड़ों महिला-पुरुष और बच्चे शामिल थे। नियम भले ही टूटें, लेकिन रैली न टूटे कलेक्ट्रेट तक पहुंचने के लिए गांधी पार्क से रैली तारवाले बालाजी मंदिर के पास से निकलती हुई, रेलवे ट्रैक से होकर निकली। रैली में शामिल लोगों ने पैदल ही रेलवे पटरी को पार किया। जहां से वह अस्पताल चौराहा से होते हुए कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हुए। हालांकि पटरी पार करने के दौरान लोगों में ट्रेन आने का डर भी दिखा, इससे वह दौड़कर पटरी पार करते दिखे।
Published on:
02 Aug 2018 01:59 pm
बड़ी खबरें
View Allअशोकनगर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
