सौदा का पता चला तो भाग निकली थी युवती
युवती शीलाबाई पति जगदीश सेन (१९) निवासी बंजारी ने बताया कि मेरे पिता रामचरण सेन और चाचा प्रकाश सेन ने मुझे कुछ साल पहले दो लाख रुपए में लसूल्डी गांव में बेच दिया था। जब मुझे इसका पता चला तो मैंने विरोध किया, इस पर पिता और चाचा ने मेरे साथ मारपीट की। मैंने वहां से भागकर विधिवत शादी जगदीश के साथ की। इससे पहले मेरे पिता लसूल्डी में मेरा सौदा कर चुके थे और 50 हजार रुपए ले भी चुके थे। शादी के बाद भी पिता और चाचा मुझे बेचने का दबाव बनाते रहे। अब वे हमें लगातार धमका रहे हैं, मेरे पति को जान से मारने की धमकी देते हैं और मुझे भी। शिकायत के बावजूद पुलिस ने उन पर कोई कार्रवाई नहीं की।