दरअसल सरकारी निर्माण कार्यो में सीमेंट की ईंट का ही उपयोग करने के से वर्षो से मिट्टी की ईंट बनाकर अपना भरण पोषण करने वाले प्रजापति समाज के पास रोजगार का संकट आ गया है। अप्रैल माह में राजगढ़ के दौरे पर आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भी प्रजापति समाज द्वारा की गई मांग के बाद सरकारी निर्माण में मिट्टी की ईंटो पर लगे प्रतिबंध को हटवाने का आश्वसन दिया था। इस मौके पर कैलाश प्रजापति, मुकेश कुमार, सत्यनारायण, प्रकाश प्रजापति, बद्री प्रजापति, कमलेश प्रजापति, धमैन्द्र प्रजापति सहित बड़ी संख्या में समाज सदस्य मौजूद रहे।