
ब्यवरा। ब्याबरा स्टेशन चौराहा के पास तीन ब्यक्ति मोटर सायकल से बांकपुरा से शादि समारोह से वापस अपने घर आन्दल्हेड़ा आ रहे थे। अज्ञात ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी जिसमे प्रकाश पिता मांगीलाल एवं अमरसिंह भिलाला की मृत्यु हो गई और बने सिंह पिता मांगीलाल घायल हुआ हे जिसका उपचार सिविल अस्पताल ब्याबरा मे चल रहा है।
बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवकों को किसी आज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। अज्ञात वाहन बहुत ही तेज गति से आ रहा था। वह अपनी गाड़ी नियंत्रित नहीं कर पाया। जिसके चलते उसने बाइक को टक्कर मार दी और स्पीड से निकलकर भाग गया।
आसपास के लोगों ने घायलों को निजी अस्पाल तक पहुंचाया। पर, मौके पर एक व्यक्ति की मौत होने से घायल व्यक्ति खुद को संभाल नहीं पा रहा था। घायल व्यक्ति को देखकर समझ आ रहा था कि उसे खुद से ज्यादा अपने साथी और उसके परिवार की फ्रिक हो रही है। वह बार बार कह रहा था कि मैं घर पर क्या जवाब दूंगा।
मौके पर पहुंची
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। घायलों का अस्पताल पहुंचाया और रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। ताकि यह पता चल सकें कि एक्सींडेंट किसने किया।
पीएम के लिए भेजा शव
एक्सीडेंट में जिस व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने उसका शव पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस को पीएम रिपोर्ट आने का इंतजार है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस द्वारा आगे की कारवाई की जाएगी।
परिवार वालों को दी गई सूचना
पुलिस द्वारा परिवार वालों को सूचना दी जा चुकी है। वे जल्द से जल्द अस्पाल पहुंच रहे है। जिससे घायल व्यक्ति का इलाज करवा सकें और उसे जल्दी घर ला सकें। साथ ही शव को भी लाकर बाद की प्रकिया पूर्ण कराई जा सकें।
Published on:
3 May 2018, 11:40 AM IST
बड़ी खबरें
View Allराजगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.