29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP ELECTION 2018: जनता ने किए सवाल, एक मंच पर आए प्रत्याशियों ने दिए जवाब

खिलचीपुर नाके पर आयाजित की गई पत्रिका चुनावी चौपाल, विधानसभा चुनाव जीतने के बाद कैसे करेंगे क्षेत्र का विकास ....

3 min read
Google source verification
news patrika  chunavi Adaalat

MP ELECTION 2018: जनता ने किए सवाल, एक मंच पर आए प्रत्याशियों ने दिए जवाब

राजगढ़। विधानसभा चुनाव को लेकर 14 नवंबर नाम वापसी के बाद चुनाव प्रचार में तेजी आ चुकी है। जो प्रत्याशी मैदान में है। उन्हें एक मंच पर लाते हुए विधानसभा का विकास किस तरह हो और उनकी सोच क्या है। इन सभी सवालों और जवाबों को लेकर पत्रिका द्वारा चुनावी चौपाल का आयोजन किया गया।


पत्रिका चुनावी चौपाल में कांग्रेस प्रत्याशी बापूसिंह तंवर, भाजपा के अमर सिंह यादव के प्रतिनिधि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, निर्दलीय पूर्व विधायक प्रताप मंडलोई, आप के गोवर्धन तंवर और सपाक्स से संजय गुप्ता मंच पर मौजूद थे। जिन्होंने क्षेत्र के विकास और विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर अपनी राय रखी।

Patrika .com/upload/2018/11/14/chunav_3708384-m.jpg">

वहीं जनता द्वारा पूछे गए सवालों के भी जवाब दिए। इस अवसर पर भाजपा महामंत्री मनोज हाड़ा, कांग्रेस महामंत्री राशिद जमील, नपा सांसद प्रतिनिधि शैलेष गुप्ता, सीसीबी पूर्व चेयरमैन कैलाश मौर्य, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिता दुबे, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष प्रेमसिंह भाटपुरा और कांग्रेस नेता प्रेमसिंह परिहार, आशीष सातालकर, भाजपा नेता राजेश खरे, दीपक नागर, दारासिंह जाट, शफी गामा सहित संजय गुप्ता और संजय विजयवर्गीय व अन्य लोग मौजूद थे।

जनता द्वारा यह मुद्दे आए सामने....

-किसानों को यूरिया नहीं मिल रहा। तेजी से खाद के दाम बढ़ रहे है।

-बेरोजगारी बढ़ती ही जा रही है। लेकिन इसे रोकने के उपाय नहीं।

-स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल है। लेकिन स्टाफ की पूर्ति नहीं।

-पलायन का मुद्दा अभी भी ज्यों का त्यों है।

-सरकारी जमीन का बड़ा क्षेत्र होने के बाद भी उद्योगों की कमी।

-कन्या महाविद्यालय की मांग पिछले चुनाव से बनी हुई है।

-मोहनपुरा सिंचाई परियोजना का काम अभी भी अधूरा।

70 साल बनाम 15 साल....

मंच पर मौजूद भाजपा-कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी क्षेत्र के विकास को लेकर एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहे। भाजपा के दीपक शर्मा ने कहा कि 70 साल में कांग्रेस ने कुछ नहीं किया तो बापूसिंह तंवर का कहना था कि 15 साल से सत्ता में है। फिर भी 70 साल का बहाना लेकर अपनी कमियां छुपाते है।


71 साल का विकास पांच साल में हो सकता है...
निर्दलीय प्रताप मंडलोई ने दोनों ही पार्टियों को लेकर कहा कि विकास कराना स्थानीय जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है। मजबूत लोग चुनकर जाएंगे तो 71 साल का विकास भी पांच साल में हो सकता है।

इनका कहना है....

किसानों की कर्ज माफी दस दिन में होगी और मोहनपुरा की नहरें गांव-गांव हम पहुंचाएंगे। कन्या महाविद्यालय की स्थापना करेंगे। साथ ही जनता के साथ मैं हमेशा खड़ा रहूंगा।

बापूसिंह तंवर, कांग्रेस प्रत्याशी राजगढ़

हमने बिजली, पानी, सडक़ की समस्या खत्म कर दी है। अब नए विकास के वादें जो किए जा रहे है। वह भी पूरे होंगे। विकास में कोई कमी नहीं रखी और भाजपा सरकार का यह काम निरंतर जारी रहेगा।

दीपक शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजगढ़

सरकार किसी की भी आए। उससे फर्क नही पड़ता। मैं जीतने के बाद किसी भी सरकार से यहां के विकास के लिए लडऩे के लिए तैयार हूं। जनता ने जो मुझसे अपेक्षाएं की है। वह पूरी होगी।

प्रताप मंडलोई, निर्दलीय प्रत्याशी राजगढ़