4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबर : नदी में बहे एक युवक की मौत, भारी बारिश से MP के 36 जिलों में अलर्ट!

भारी बारिश में मोहन गांव के पास नदी में बहे एक युवक की मौत हो गयी। गोताखोर ने युवक की लाश बरामद की है। भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। जिला प्रशासन ने नदी-नालों में बढ़ते जल स्तर को देखते हुए कई जिलों में अलर्ट जारी किया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजगढ़

•

image

KRISHNAKANT SHUKLA

•

Updated: 16 Aug 2019, 8:58 AM IST

राजगढ़. मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। गुरूवार को भारी बारिश में मोहन गांव के पास नदी में बहे एक युवक की मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक युवक का नाम बनेसिंह ( उम्र 32वर्ष ) पिता रामचंद्र वर्मा राजगढ़ दराना का निवासी है।

बताया जा रहा है कि गुरूवार को मोहन गांव के पास नदी पार कर रहा युवक नदी के तेज बहाव में डूब गया। गोताखोर ने युवक की लाश बरामद की है। भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। जिला प्रशासन ने नदी-नालों में बढ़ते जल स्तर को देखते हुए कई जिलों में अलर्ट जारी किया है और शुक्रवार को स्कूलों में बच्चों की छुट्टी कर दी है।

MUST READ : ब्रेकिंग : भारी बारिश से उफान पर नदी-नाले, कुलांसी नदी पुल से बहा युवक

भारी बारिश से MP के 36 जिलों में अलर्ट!

मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटे से कई जिलों में तेज बारिश के चलते कई इलाकों का सड़क संपर्क टूट गया है। इस बीच मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के 36 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में उज्जैन, मंदसौर, नीमच, रतलाम, आगर, शाजापुर, देवास, भोपाल, रायसेन, विदिशा, होशंगाबाद, राजगढ़, सीहोर, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, श्योपुरकलां, बैतूल, हरदा, इंदौर, धार, खंडवा, छतरपुर, सागर, टीकमगढ़, छिंदवाड़ा, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, उमरिया, अनूपपुर, डिंडोरी और सतना जिले में भारी बारिश की आशंका जताई है।

MUST READ : मुख्यमंत्री कमलनाथ के बड़े फैसले का इंतजार, भनक लगते ही सीएम हॉउस पहुंचे IAS अफसर

भोपाल में एक डूबे युवक की तलाश जारी

बैरागढ़ क्षेत्र के ईंटखेड़ी स्थित कुलांसी नदी उफान पर है। गुरूवार को रिमझिम बारिश से कुलांसी नदी का जल स्तर बढ़ गया। इस बीच कुलांसी नदी पुल पार कर रहा एक युवक नदी में बहा। बड़ी बात ये रही की घटना के दो घण्टे बाद भी गोताखोर मौके पर नहीं पहुंचे। ग्रामीणों द्वारा घंटों नदी में बहे युवक की तलाश की गयी, लेकिन युवक अब तक नहीं मिल पाया है। मौके पर खजूरी थाना पुलिस भोपाल से बुलाये गये गोताखोर की मदद से युवक की तलाश में जुटी है। रात होने की वजह से सर्चिंग नहीं हो पायी।

MUST READ : MP : 24 घंटे लगातार बारिश से उफान पर नदी-नाले, भोपाल से इन मार्गों के बस सेवा प्रभावित

सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों की खुली पोल

बरसात से पहले निगम प्रशासने सुरक्षा व्यवस्थे के दावे किये थे। जिसके अब पोल खुलते नजर आ रहे है। प्रदेश अबतक नदी-नालों के उफान में करीब 5 लोग के बह जाने से मौत हुई है। वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश से बाढ की स्थिति बनी है। प्रशासन के लाख दावों के बाद भी अबतक बाढ़ क्षेत्रों में राहत कार्य बेहतर तरीके से नहीं हो पा रहा है।