24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Rajnandgaon / विजयादशमी पर आचार संहिता का करना होगा पालन, रावण दहन के बाद रात 10 बजे तक खत्म करना होगा प्रोग्राम

विजयादशमी पर आचार संहिता का करना होगा पालन, रावण दहन के बाद रात 10 बजे तक खत्म करना होगा प्रोग्राम

Dussehra festival 2023 : नवरात्र के बाद दशहरा पर्व 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 21 Oct 2023, 11:01 AM IST

विजयादशमी पर आचार संहिता का करना होगा पालन, रावण दहन के बाद रात 10 बजे तक खत्म करना होगा प्रोग्राम

,,विजयादशमी पर आचार संहिता का करना होगा पालन, रावण दहन के बाद रात 10 बजे तक खत्म करना होगा प्रोग्राम

राजनांदगांव। Dussehra festival 2023 : नवरात्र के बाद दशहरा पर्व 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। अभी चुनाव आचार संहिता चल रहा है। ऐसे में इसका रोड़ा दशहरा पर्व पर भी पडऩे वाला है। आचार संहिता के चलते दशहरा आयोजन समितियों को कार्यक्रम रात 10 बजे तक खत्म करना होगा। वहीं आयोजन के मंच से कोई नेता या पदाधिकारी चुनाव प्रचार नहीं कर सकेगा। चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशी मंच पर नहीं चढ़ पाएंगे। इस धार्मिक आयोजन को लेकर शहर सहित अंचल में तैयारियां जोरों से चल रही है।

यह भी पढ़ें : पुलिस विभाग में भर्ती का रास्ता साफ.. हाईकोर्ट ने कहा आयोग से अनुमति लेकर भर्ती करें


संस्कारधानी में दशहरा पर्व हर साल बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। शहर के चार जगहों में बड़े आयोजन होते हंै। यहां बड़ी संख्या में लोग दशहरा पर्व देखने आते हैंं। पुलिस और प्रशासन की तगड़ी व्यवस्था रहती है। चूंकि इस साल चुनाव आचार संहिता है तो ऐसे में नियमावली का कड़ाई से पालन आयोजन समितियों को
भी करना होगा।

यह भी पढ़ें : चावल घोटाला: राइस मिल एसोसिएशन अध्यक्ष, भाजपा नेता और ट्रांसपोर्टर पर कार्रवाई

आतिशबाजी होगी आकर्षण

शहर में मनाए जाने वाले दशहरा पर्व में रामलीला के साथ आकर्षक आतिशबाजी और कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। यही कारण है कि म्यूनिस्पल स्कूल, स्टेट स्कूल और गौरी नगर में आतिशबाजी पर विशेष फोकस किया जा रहा है। यहां बाहरी कलाकारों द्वारा आतिशबाजी की जाएगी।

यह भी पढ़ें : शरद पूर्णिमा पर ग्रहण का साया... 28 अक्टूबर को होगा चंद्रग्रहण

इंडियन आइडल फेम बांधेंगे समा

शहर के म्यूनिस्पल स्कूल मैदान में छत्तीसगढ़ जन महोत्सव समिति द्वारा दशहरा पर्व मनाया जाएगा। यहां आयोजन का 16वां वर्ष होगा। यहां कंम्प्यूराइज्ड आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रहेगी, तो वहीं मुंबई से इंडियन आइडल फेम 12 के विजेता एवं मशहूर पाश्र्व गायक पवनदीप एवं उपविजेता अरुणिता कांजीलाल अपनी टीम के साथ कार्यक्रम में समा बांधेंगे।