16 को आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाजपा के जिला अध्यक्ष रमेश पटेल ने बताया कि १६ अक्टूबर को राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी और डोंगरगढ़ विधानसभा के प्रत्याशी नामांकन फार्म जमा करेंगे। इससे पहले स्टेट हाई स्कूल मैदान में पार्टी का चुनावी जन सभा होगा। इस कार्यक्रम में भाजपा के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित प्रदेश स्तर के बड़े नेता शामिल होंगे। 15 को घोषणा, 18 को नामांकन कांगे्रस के जिला अध्यक्ष भागवत साहू ने बताया कि 15 अक्टूबर को हाईकमान द्वारा प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी।