
नक्सलियों ने एक दिन पहले जिन मतदान केन्द्रों में लगाया चुनाव बहिष्कार का पोस्टर, वहां अब तक हो चुका 18 फीसदी मतदान
राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ में चुनाव के एक दिन पहले माओवादियों ने दहशत फैलाने मानपुर क्षेत्र के दो मतदान केन्द्र में चुनाव बहिष्कार का बैनर, पोस्टर लगाया गया था। उन्हीं मतदान केंद्रों में सोमवार सुबह से लगभग 18 फीसदी मतदान हो चुका है। मिली जानकारी के अनुसार माओवाद प्रभावित मोहला-मानपुर में सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है।
नक्सलियों के चुनाव बहिष्कार के धमकी के बावजूद लोग घरों से निकलकर मतदान केंद्र तक पहुंच रहे हैं। शुरूआती रूझान में दस फीसदी से ज्यादा वोटिंग होने पर अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली है। यहां दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा।
कब्जे में लिया बैनर पोस्टर
नक्सली बैनर से गांवों के लोग वोटिंग एक दिन पहले तक भयभीत थे। वहीं स्थानीय पुलिस व सुरक्षा बल के जवान मौके पर पहुंच कर बैनर -पोस्टर को अपने कब्जे में ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों द्वारा मानपुर -मोहला विधानसभा क्षेत्र के कंदाड़ी और परधोनी गांव के मतदान केन्द्र में शनिवार को चुनाव बहिष्कार संबंधित पोस्टर लगाया गया था। जिसे जानकारी के बाद पुलिस ने दल बल के साथ गांव पहुंचे और पोस्टर को कब्जे में लिया।
बैनर पोस्टर मिलने के बाद कंदाड़ी और परधोनी के अलावा आस-पास के गांवों में भी जिला पुलिस बल के अलावा अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। एसपी कमललोचन कश्यप ने बताया कि नक्सली ग्रामीणों में भय पैदा करने हरकत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को किसी प्रकार की चिंता नहीं करने समझाइश दी जा रही है और सुरक्षा बलों को एलर्ट जारी कर दिया गया है।
एसपी कमललोचन कश्यप ने कहा कि नक्सली ग्रामीणों में दहशत फैलाने कंदारी व परधोनी में बैनर पोस्टर लगा दिए थे। पोस्टर निकाल लिया गया है। दोनों केन्द्र सहित आस-पास के क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। ग्रामीणों को भयभीत होने की जरुरत नहीं है।
Published on:
12 Nov 2018 10:30 am
बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
