
राजनांदगांव. डोंगरगांव थाना क्षेत्र के मारगांव जंगल में जुआरियों का फड़ लगा हुआ था। सूचना पर पुलिस ने जंगल में छापामार कार्रवाई कर जुआ खेल रहे 16 आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से 42 हजार रुपए नगदी, ताश की पत्ती, 10 नग मोटर साइकिल, 16 मोबाइल सहित अन्य सामान जब्त की गई है।
रंगे हाथों किया गिरफ्तार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मारगांव जंगल में अलग-अलग क्षेत्रों के जुआरियों का मजमा लगा हुआ था। मुखबीर की सूचना पर पुलिस द्वारा रेड कार्रवाई कर आरोपियों को जुआ खेलते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में डोंगरगढ़ थाना के मुंदगांव निवासी गुलशन सिन्हा पिता बंसत, सोमनी थाना क्षेत्र के ईरा निवासी जागेश्वर पिता अमर साहू, लालबाग थाना क्षेत्र के अचानकपुर भाठापारा निवासी मिथलेश पिता रमेश सेन आदि।
मामला दर्ज कर जेल भेजा
इसके अलावा बसंतपुर थाना क्षेत्र के मोहारा निवासी मुकेश निषाद पिता घनश्याम, गाताटोला निवासी प्रेमलाल डोंगरे पिता गोवर्धनलाल, आलीघुटा निवासी अशोक कुमार पिता पूनाराम चन्द्रवंशी, डोंगरगढ़ निवासी दिलीप मालधारी पिता छगनलाल, डोंगरगांव निवासी विष्णु प्रताप पिता, रामलखन, रेंगाकठेरा निवासी उत्तम पिता चोवाराम , डोंगरगढ़ निवासी नरेश ढबाले पिता नत्थूलाल, डोंगरगढ़ निवासी तारेश कुमार पिता शंकर, ईरा निवासी होलेश्वर पिता रमेश कुमार, गिरगांव निवासी कुमार नेताम पिता साधूराम, डोंगरगांव निवासी संजय जैन पिता निर्मलचंद और महेन्द्र कुमार पिता मनहरण शामिल है। टीआई ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
डंपर ने बस को मारी ठोकर
गंडई थाना क्षेत्र के कवर्धा रोड में नादिया के पास शनिवार को एक डंपर चालक ने सवारी बस को ठोकर मार दी। ठोकर से बस सड़क के नीचे उतर गई और घटना में आधा दर्जन से अधिक यात्रियों को चोटें आई हैं जिसमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अन्य घायलों का स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है।
घटना के बाद आरोपी डंपर व बस चालक चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस चालकों के खिलाफ धारा 279,337 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी है। पुलिस के अनुसार बस क्रमांक सीजी 04 जीएल 936 साजा से सवारी भर कर गंडई आ रहा था। सुबह करीब 10 बजे नादिया के पास डंपर क्रमांक सीजी 04 जे सी 9636 के चालक ने बस को जोरदार ठोकर मार दी। बताया जा रहा कि बस चालक भी किसी से बातचीत करते वाहन चला रहा था। डंपर चालक ओवरटेक के चक्कर में बस को ठोकर मार कर आग बढ़ रहा था।
Published on:
03 Dec 2017 11:54 am
बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
