5 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्कीम के लालच में बताया एटीएम नंबर और लुटा बैठा लाखों रुपए

डोंगरगांव थाना क्षेत्र में दो लोगों को स्कीम का लालच देकर एटीएम नंबर पूछकर पौने 6 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है।

2 min read
Google source verification
patrika

राजनांदगांव. डोंगरगांव थाना क्षेत्र में दो लोगों को स्कीम का लालच देकर एटीएम नंबर पूछकर पौने 6 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। प्रार्थियों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के आसरा निवासी अजय तारम पिता भागवत के पास मई 2015 में अज्ञात युवक का उसके मोबाइल पर फोन आया और उसने किसी स्कीम का लालच देकर दो से तीन बैंंक खातों में बारी-बारी से 5 लाख रुपए जमा करा लिया।

वहीं जुलाई 2017 में भी उसी नंबर से मटरा खुज्जी निवासी नेमीचंद पिता भारत भूआर्य के मोबाइल पर फोन आया और एटीएम का नंबर पूछा गया। इस दौरान प्रार्थी के एटीएम नंबर बताने के बाद उसके खाते से 76 हजार रुपए निकल गया। पुलिस इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी है।

जज के ड्राइवर से बाइक चालक ने की बदसलूकी, जुर्म दर्ज
राजनांदगांव के न्यायाधीश के ड्राइवर से बदसलूकी करने वाले बाइक चालक के खिलाफ भिलाई में जुर्म दर्ज हुआ है। रेड सिग्रल के कारण न्यायधीश की कार खड़ी थी। इससे बाइक सवार पीछे से आ टकराया। ड्राइवर ने उतरकर उसे टोका तो बाइक चालक गाली-गलौच करने लगा।

ममता नगर राजनांदगांव के निवासी कार चालक निलेश दिवान (45) की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ धारा २७९, २९४, ५०६ के तहत जुर्म दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में निलेश दिवान ने बताया कि वह राजनांदगांव के जिला एवं सत्र न्यायाधीश का चालक है।

30 अप्रैल को रायपुर से वापस घर लौट रहा था। कार में न्यायधीश और उनका गनमैन भी सवार थे। चंद्रा मौर्या चौक पर रेड सिग्रल की वजह से कार रोकी थी, तभी बाइक सीजी 07 बीके 6105 से टकराई। बाइक सवार बदसलूकी करने लगा तब न्यायाधीश ने उतरकर उसे समझाया। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।