5 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पर्सनल पोस्ट की बात पर भिड़े कांग्रेसी और जोगी कांग्रेसी, 7 घायल, जामुल पालिका अध्यक्ष के बेटे का सिर फूटा

कांग्रेस और जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच बुधवार को दो बार जमकर मारपीट हुई।

2 min read
Google source verification

भिलाई

image

Dakshi Sahu

May 03, 2018

patrika

भिलाई. कांग्रेस और जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच बुधवार को दो बार जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्ष के 7 लोग जख्मी हुए हैं। घायलों में तीन कांग्रेस के व चार जोगी कांग्रेस के हैं। जामुल नगर पालिका अध्यक्ष सरोजनी चंद्राकर का बेटा कुणाल चंद्राकर को गंभीर चोट आई है। उसे चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल में दाखिल करया गया है।

Read more: सात मीटर रोड पर दो फीट कम डामर बिछाकर गड़बड़ी कर रहा था ठेकेदार, नाप कराया तब सामने आया सच

दावा किया गया
मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में जामुल पुलिस व सुपेला पुलिस ने काउंटर केस दर्ज किया है। मारपीट की पहली घटना जामुल की है। वहां कांग्रेस का संकल्प शिविर था। वहीं जामुल में ही जोगी कांग्रेस की बैठक थी। जिसमें ५०० कांग्रेसियों का जोगी कांग्रेस में शामिल होने का दावा किया गया।

पर्सनल मामलों को करते हैं पोस्ट
जोगी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि इससे तिलमिलाए कांग्रेस के 20 से अधिक कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला कर दिया। इसमें जोगी कांग्रेस के ईश्वर उपाध्याय, संजय गुरुपंच, पार्षद युवराज वैष्णव और हितेश पठारे को चोट लगी है। कांग्रेसियों का आरोप है कि जोगी कांग्रेस के लोग वाट्सऐप पर पर्सनल मामलों को पोस्ट करते हैं।

कार्यकर्ताओं से बहस हुई
इसे लेकर कई बार समझाइश भी दी गई कि राजनीति अलग है, पर्सनल पोस्ट न करें। इसी बात को लेकर जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से बहस हुई। इस पर जोगी कांग्रेस के कार्यर्ताओं ने मारपीट की। जिसमें कांग्रेस के कार्यकर्ता कुणाल, अनिवनाश चंद्राकर, शहबाज खान और मुर्तुजा को चोट लगी है।

मारपीट की
जामुल पुलिस मुलाहिजा कराने शास्त्री अस्पताल लेकर आई। पार्षद हरीश वर्मा ने बताया कि अस्पताल में जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कुणाल चंद्राकर व अन्य कार्यकर्ताओं को दौड़ाकर मारा। से फिर मारपीट की। अस्पताल से चंद्रा-मौर्या तक दौड़ाकर पीटा। कुणाल के सिर पर गंभीर चोट आई। उसे नाली में फेक दिए थे।