लंबे समय तक नौकरी के संबंध में कोई जानकारी नहीं देने पर प्रार्थी द्वारा आरोपी शुभम से जानकारी लेने पर कुछ दिनों में पुलिस विभाग में कस्टेबल के पद पर ज्वाईनिंग कराने का हवाला दिया गया। कुछ समय के बाद फिर जानकारी लेने पर आरोपी कोई जवाब नहीं दिया।आरोपी शुभम वर्मा ने नौकरी लगाने के नाम पर चुनेन्द्र साहू से साढे़ चार लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। पुलिस आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर विवेचना में जुटी है।