
सार्वजनिक जगह पर जमी थी जुए की फड़, घेराबंदी कर चार को किया गिरफ्तार
राजनांदगांव। CG Crime News: त्योहारी सीजन में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में ताश की पत्ती से जुआ खेलने की जानकारी सामने आ रही है। घुमका पुलिस ने कलेवा गांव में दबिश देकर जुआ खेलते चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को मुखबिर से सूचना मिली ग्राम कलेवा माधव. वर्मा के घर के पीछे आरोपियों के द्वारा सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेला जा रहा है।
पुलिस तत्काल मौके पर रेड कार्रवाई कर जुआ खेल रहे आरोपी राजेश साहू पिता मोहन निवासी ग्राम कलेवा ,राज कुमार प्रजापति पिता बसंत ग्राम कलेवा, सुनील यादव पिता संतोष कलेवा, धर्मेंद्र आडिल पिता राजकुमार कलेवा और घासी राम पिता भगत राम कलेवा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 2010 रुपए नकदी रकम व ताश की पत्ती बरामद की गई है।
Published on:
12 Nov 2023 12:06 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
