Rajnandagaon News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव शहर से सटे ग्राम भंवरमरा में एक घर के कमरे में पति, पत्नी व 3 साल के मासूम बच्ची की संदिग्ध अवस्था में अधजली लाश मिली है। घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। मौके पर कमरे के बाहर गैस सिलेंडर और अन्य चीज मिली है। इसकी सूचना मिलते ही एफएसएल,पुलिस और डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।