24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sky lightning: आकाशीय बिजली का कहर जारी, केला बाड़ी में काम कर रहे मजदूर चपेट में आया, मौत

Sky lightning: तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई और आकाशीय बिजली गिरी। बिजली गिरने से काम कर रहे मजदूर भागवत की मौत हो गई है।
less than 1 minute read
Google source verification
CG News: छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से दो हजार से अधिक लोगों की गई जान, मवेशी भी आए चपेट में

आकाशीय बिजली गिरने से दो हजार से अधिक लोगों की गई जान (Photo Patrika)

Sky lightning: इन दिनों आकाशीय बिजली का कहर जारी है। मंगलवार को फिर तेज आंधी तूफान के साथ आकाशीय बिजली गिरने से केला बाड़ी में काम कर रहे एक मजदूर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें: Raipur News: बारिश ने खोली बिजली विभाग की पोल, अंधेरे में डूबा रहा पूरा रायपुर, कर्मचारी रहे गायब,देखें

पुलिस के अनुसार छुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम आमगांव में केला बाड़ी है। यहां पर कुछ मजदूर मंगलवार को काम कर रहे थे। दोपहर करीब ढाई बजे मजदूर खाना खाने के लिए बाड़ी में बने घर में चले गए। इस दौरान मजदूर भागवत पिता सुकलहा यादव उम्र 42 साल काम कर रहा था।

इस बीच अचानक तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई और आकाशीय बिजली गिरी। बिजली गिरने से काम कर रहे मजदूर भागवत की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मजदूर भागवत यादव दुर्ग जिले के बोरई निवासी है। वह ग्राम आमगांव के केलाबाड़ी में रहकर मजदूरी का काम करता था।

बड़ी खबरें

View All

राजनंदगांव

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग