30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विजयादशमी: म्युनिस्पिल ग्राउंड में पवनदीप और अरुणिता धूम मचाएंगे

Dussehra 2023: शारदीय नवरात्र पर्व में देवी की नौ दिनों तक विशेष रूप से पूजा-अर्चना के बाद 24 अक्टूबर को विजयादशमी पर्व मनाया जाएगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 24 Oct 2023, 7:44 AM IST

Pawandeep or Arunita will create stir at Municipal Ground on Dussehra

विजयादशमी: म्युनिस्पिल ग्राउंड में पवनदीप और अरुणिता धूम मचाएंगे

राजनांदगांव। Dussehra 2023: शारदीय नवरात्र पर्व में देवी की नौ दिनों तक विशेष रूप से पूजा-अर्चना के बाद 24 अक्टूबर को विजयादशमी पर्व मनाया जाएगा। शहर सहित गांवों में दशहरा पर्व को लेकर तैयारी चल रही है। शहर में जगहों पर बड़ा आयोजन होगा। आयोजन समितियों द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई है। शहर में बड़ी संख्या लोग दहशरा पर्व देखने आते हैं। पुलिस प्रशासन की तगड़ी व्यवस्था रहेगी। चुनाव आचार संहिता के चलते कार्यक्रम को रात 10 बजे तक ही समाप्त करना होगा।

संस्कारधानी में मुख्य आयोजन म्यूनिस्पल स्कूल मैदान, स्टेट स्कूल ग्राउंड, कमला कॉलेज मैदान और गौरी नगर में होगा। सभी जगहों पर रामलीला का आयोजन के बाद विशालकाय रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। म्यूनिस्पल स्कूल में इंडियन ऑयडल के विजेता मशहूर पाश्र्व गायक पवनदीप एवं उप विजेता अरुणिता कांजीलाल अपनी टीम के साथ प्रस्तुति देकर समां बांधेंगे। वहीं यहां बाहर से आए कलाकार कंप्यूटराइज्ड ढंग से आतिशबाजी करेंगे, जो कि आकर्षण का केंद्र होगा। स्टेट हाईस्कूल में भी परंपरा को कायम रखते हुए दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। वहीं कौमी एकता दशहरा उत्सव समिति गौरीनगर के अध्यक्ष हफीज खान ने बताया कि आतिशबाजी में अहमद रजा ताहिर की प्रस्तुति विशेष रहेगी।

यह भी पढ़े: CG Politics: मोहला-मानुपर की घटना पर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने