30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Election 2023: मोहला-मानुपर की घटना पर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

CG Election News: एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा, पिछले समय आरोप लगाए कि भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या हुई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 24 Oct 2023, 7:33 AM IST

Congress-BJP face to face on Mohla-Manupar incident

मोहला-मानुपर की घटना पर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

रायपुर। CG Election News: एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा, पिछले समय आरोप लगाए कि भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या हुई। मैंने उस समय कहा था कि एनआईए से जांच करा लें। भीमा मंडावी के केस में तो एनआईए ने जांच की। मोहला मानपुर की घटना अगर टारगेट किलिंग तो एनआईए से जांच करा लें, रोका कौन है, राजनीति न करें।

सीएम ने कहा, जैसे ईडी आईटी घूम कर जांच कर रही है, वैसे एनआईए से जांच करा लें। सच सामने आना चाहिए। सीएम बघेल ने कहा, छत्तीसगढ़ में हमने किसानों का कर्जा माफ किया था, इसका असर छत्तीसगढ़ के व्यापार में हुआ। किसानों के चेहरे में खुशी है। कर्जमाफी की घोषणा को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की ओर से सवाल उठाए जाने पर कहा, अरुण साव का कितना कर्ज माफ हुआ मैं निकलवा देता हूं। अभी कितना होगा उसकी भी जानकारी बता देता हूं।

यह भी पढ़े: विधवा महिला की बेदम पिटाई के बाद फर्श पर सिर पटककर की थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

साव बोले - कांग्रेस सत्ता पाने भाजपा कार्यकर्ताओं की राजनीतिक हत्या करा रही

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा, मोहला-मानपुर में भाजपा कार्यकर्ता बिरझू तारम की हत्या को टारगेट किलिंग और सत्ता पाने के लिए की गई राजनीतिक हत्या है। साव ने कहा, लोकतंत्र में हिंसा को कोई स्थान नहीं है, लेकिन प्रदेश सरकार राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के हिंसक होने पर खामोश बैठी है। भाजपा पूरी ताकत के साथ स्व. तारम के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। साव ने कहा, राज्य सरकार भाजपा के पदाधिकारियों की लगातार हो रही टारगेट किलिंग को नहीं रोक पा रही है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार जनता से डरी हुई है, घबराई हुई है। इसलिए सत्तालोलुपता के चलते प्रदेश सरकार की शह पर भाजपा के पदाधिकारियों की टारगेट किलिंग हो रही है, ताकि भाजपा के पदाधिकारी-कार्यकर्ता डरकर, हताश होकर घर बैठ जाएं और कांग्रेस येन-केन-प्रकारेण सत्ता प्राप्त कर लें।

यह भी पढ़े: कुरुद से अजय चंद्राकर ने दाखिल किया नामांकन, इधर सिहावा से श्रवण मरकाम ने भी भरा फार्म