
DJ Ban in CG: डीजे पर प्रतिबंध के बाद भी बिना अनुमति डीजे बजाने वाले के खिलाफ सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते डीजे सहित वाहन को जप्त कर कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही की है।
शहर से सटे ग्राम चिखलदाह में लक्ष्मी सागर श्रीवास के द्वारा बिना अनुमति के माजदा वाहन में डीजे साउंड सिस्टम लगाकर काफी तेज आवाज में डीजे बजाने से लोगो को काफी परेशानी की शिकायत मिलने पर पुलिस एवं जिला प्रशासन की संयुक्त टीम के द्वारा मौके पर जाकर निरीक्षण पर शिकायत सही मिली।
बिना अनुमति और दस्तावेज के वाहन में डीजे साउंड सिस्टम रख कर तेज आवाज में बजाते पाए जाने पर माजदा वाहन और डीजे साउंड सिस्टम को जब्त किया गया। डीजे चलाने वाले लक्ष्मी सागर सहसपुर खैरागढ़ के विरुद्ध धारा 4, 15 छग कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।
गणेश झांकी, शादी में भी नहीं बजेगा डीजे व धुमाल! संचालकों ने खोला मोर्चा
शादी, गणेश झांकी समेत अन्य कार्यक्रम में अब डीजे व धुमाल नहीं बजाने को लेकर संचालकों ने मोर्चा खोल दिया है। बता दें कि प्रदेशभर के धुमाल व डीजे ( DJ Ban in CG ) संचालक सरकार के फैसले से नाराज होकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं अब गणेश विसर्जन एवं झांकी में डीजे-धुमाल नही बजाने का लेकर कलेक्टर गार्डन में प्रदर्शन किया। यहां पढ़ें पूरी खबर
गणेश विसर्जन झांकी में नहीं बजेंगे कानफोडू DJ
गणेशोत्सव के दौरान विसर्जन की रात को इस बार डीजे सिस्टम नहीं ( DJ Ban in CG ) बजेगा। शहर भ्रमण के दौरान वाहनों में डीजे नहीं बंधेंगे। पंडाल के समीप ही ध्वनि के निर्धारित मापदंड के अनुसार ही डीजे बजा पाएंगे। नियम तोड़ने पर सत कार्रवाई होगी। यहां पढ़ें पूरी खबर
Updated on:
20 Sep 2024, 5:34 PM IST
Published on:
20 Sep 2024, 5:30 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.