29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Rajnandgaon / रामभक्तों के लिए खुशखबरी, दर्शन के लिए 7 फरवरी को निकलेगा पहला जत्था..

रामभक्तों के लिए खुशखबरी, दर्शन के लिए 7 फरवरी को निकलेगा पहला जत्था..

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद खैरागढ़ जिले से पहले चरण में 70 लोग 7 फरवरी को ट्रेन से अयोध्या पहुँच श्रीराम लला के दर्शन करेंगे। प्रदेश सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद जिला भाजपा द्वारा इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 29 Jan 2024, 5:07 PM IST

ayodhya_ram_mandir.jpg

Chhattisgarh News: अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद खैरागढ़ जिले से पहले चरण में 70 लोग 7 फरवरी को ट्रेन से अयोध्या पहुँच श्रीराम लला के दर्शन करेंगे।

प्रदेश सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद जिला भाजपा द्वारा इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। अयोध्या में श्रीराम लला के दर्शन के लिए जिले से 70 लोगों का पहला जत्था 7 फरवरी को रवाना होगा। 70 सदस्यीय जत्थे के साथ एक केयर टेकर भी साथ में जाएंगे जबकि एक सुपरवाइजर पहले से अयोध्या पहुँच कर जिले से जाने वाले लोगों की व्यवस्था की तैयारी करेंगे। भाजपा के जिला महामंत्री रामाधार रजक ने बताया कि इसकी तैयारी और सूची बनाने कार्य तेजी से किया जा रहा है।

यह भी पढ़े: CG Weather Update : बादलों ने फिर बदला रास्ता, इन जिलों में रहेगा ठंड का प्रकोप, मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट

जिले में खैरागढ़ विधानसभा से कुल 70 लोगों का दल पहले चरण में अयोध्या जाकर रामलला का दर्शन करेगा। इसके लिए खैरागढ़ विधानसभा में आने वाले पांच भाजपा मंडल से 14 -14 सदस्य तैयार किए जा रहे हैं। इसमें खैरागढ़ शहर , खैरागढ़ ग्रामीण, छुईखदान मंडल, गंडई मंडल और साल्हेवारा मंडल से अयोध्या दर्शन करने जाने वालो की सूची तैयार की जा रही है। प्रदेश के पूरे 90 विधानसभा से ऐसा जत्था रवाना होगा। इसमें शामिल खैरागढ़ विधानसभा के लिए एक बोगी रिजर्व हुई है। जिसमें कुल 72 लोगाें को अयोध्या में रामलला का दर्शन कराया जाएगा।


दर्शनार्थियों के साथ एक केयर टेकर होगा

अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए जाने वाले लोगाें के लिए सरकार द्वारा बुक की गई स्पेशल ट्रेन 7 फरवरी को रवाना होगी। खैरागढ़ विधानसभा के 70 लोगों के जत्थे के साथ एक केयर टेकर को साथ में रवाना किया जाएगा। जबकि अयोध्या में इनके पहुँचने से पहले उनकी रहने खाने सहित दर्शन की व्यवस्था के लिए एक सुपरवाइजर को एक फरवरी को ही अयोध्या रवाना किया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। पहले चरण में जिले के 70 लोगाें को रामलला के दर्शन जल्द होंगे।

यह भी पढ़े: Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की तैयारी तेज, जामवाल ने ली संभागीय पदाधिकारी बैठक