16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: छोटे विवाद ने ली जान… सेंट्रिंग तार बांधने को लेकर मजदूर की हत्या

CG News: विवाद पर साथी मजदूर की लकड़ी के पट्टे से वारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 20 Jun 2025, 11:15 AM IST

CG News: छोटे विवाद ने ली जान... सेंट्रिंग तार बांधने को लेकर मजदूर की हत्या(photo-unsplash)

CG News: छोटे विवाद ने ली जान... सेंट्रिंग तार बांधने को लेकर मजदूर की हत्या(photo-unsplash)

CG News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में सोमनी थाना क्षेत्र के कोपेडीह गांव स्थित निर्माणाधीन कल्याणी इस्पात फैक्ट्री में सरिया सेंट्रिंग बांधते समय विवाद पर साथी मजदूर की लकड़ी के पट्टे से वारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सोमनी पुलिस के अनुसार कोपेडीह स्थित निर्माणाधीन कल्याणी इस्पात फैक्ट्री में काम चल रहा है।

यह भी पढ़ें: CG News: लक्ष्मी नारायण मंदिर में गंगा आरती, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, देखें…

CG News: निर्माण स्थल पर विवाद

यहां पर मजदूर चंदन कुमार एवं भीष्मदेव दोनों निवासी पश्चिम बंगाल एक साथ काम कर रहे थे। लोहा सरिया सेंट्रिंग तार बांधने के काम के दौरान मजदूर चंदन कुमार ने साथी मजदूर भीष्मदेव को गलत तरीके से सेंट्रिंग तार बांधने की बात कहते फटकार दिया। इस बीच दोनों के बीच विवाद हो गया। काम से छूटने के बाद चंदन कुमार व भीष्णदेव अलग-अलग अंजोरा शराब भटठी पहुंचे और शराब पी।

इस बीच भीष्मदेव कोपेडीह स्थित फैक्ट्री अपने क्वार्टर में पहले आ गया। कुछ देर बाद चंदन कुमार भी फैक्ट्री पहुंचा और अपने क्वार्टर में जा रहा था। इस दौरान सुबह हुए विवाद को लेकर आक्रोशित भीष्मदेव ने चंदन कुमार पर लकड़ी के पट्टे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

साथी ने कर दी हत्या

घटना में चंदन कुमार गंभीर से घायल हो गया था। उसे तत्काल दुर्ग जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान चंदन कुमार की मौत हो गई। पुलिस आरोपी भीष्मदेब पिता हराधन सिंघा निवासी दक्षिण काशिम नगर थाना महिंसा तल जिला पूर्बा मदनीपुर पश्चिम बंगाल को गिरतार कर जेल भेज दिया है।