कस्बे में जलदाय विभाग राजसमंद के कनिष्ठ अभियंता सद्दाम मोहम्मद, विभाग के कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक मुकेश माहेश्वरी, जलदाय विभाग के सहायक कर्मी भैरूलाल, सोहनलाल, अरबाज अली आदि कार्मिकों ने पहुंचकर पेयजल वितरण के दौरान पानी के नमूने लिए और आमजन से पेयजल की स्थिति के बारे में जानकारी ली। रावली पोल में मनोज सेन, जगदीश जागेटिया, अधिवक्ता महेश सेन, शशिकांत, रणजीत, मदनलाल, शंकर लाल आदि ने टीम को पीने के पानी के बेस्वाद होने की जानकारी दी। बताया कि जब से नलकूपों से जलापूर्ति शुरू हुई तभी से कस्बे में पेयजल के बेस्वाद होने की परेशानी आ रही है। भोजन बनाने के दौरान नल के पानी में दाल भी नहीं गलती है।