पुलिस के अनुसार रोड़ा, नोखा (बीकानेर) निवासी बनवारीलाल (32) पुत्र गेनाराम विश्नोई की 1 मई की रात साढ़े 11 बजे लठ से पीट पीट कर हत्या के मामले में शक्करगढ़ निवासी रमेश सालवी सहित दो आरोपित को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा दोनों आरोपितों से हत्या को लेकर समग्र पहलुओं पर गहन पूछताछ की जा रही है, मगर अभी तक हत्या को लेकर कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया। दूसरी ओर पुलिस दल शक्करगढ़ पहुंचा, जहां आस पास के होटल व ढाबों पर कार्यरत कार्मिकों और पेट्रोल पम्प पर कार्य करने वाले कार्मिकों से भी पूछताछ की गई। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना भी किया। लठ के वार से क्षतिग्रस्त हुई कार को पुलिस ने जब्त कर थाने में ले आए।