
प्रदेश के इस शहर में छतों पर घूमता है पैंथर...देखें वीडिय़ो
शहर के धोईंदा स्थित रैगर मोहल्ले में शुक्रवार रात्रि को पैंथर घरों की छतों पर घूमता दिखाई दिया। शनिवार को सुबह लोगों को इसकी जानकारी मिलने पर उन्होंने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। कैमरे में पैंथर घरों की छतों पर घूमता हुआ दिखाई दिया। क्षेत्रवासियों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर वन विभाग के कार्मिकों मौके पर पहुंचे। उन्होंने आस-पास का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बताया कि पहाड़ी इलाका होने के कारण हो सकता है कि पैंथर यहां आ गया हो। यहां पर गश्त भी लगाई गई है। वन विभाग के उप वन संरक्षक आलोक गुप्ता ने बताया कि कार्मिकों को गश्त के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि आवश्यकता होने पर पिंजरा भी लगाया जाएगा। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पैंथर की आवाजाही आमबात है। पैंथर कई बार गौवंश का शिकार भी करता है। इसके कारण ग्रामीणों ने कई बार पिंजरे भी रखवाए गए। लेकिन पैंथर पिंजरे में पकड़ में नहीं आते हैं।
Updated on:
24 Dec 2023 11:31 am
Published on:
24 Dec 2023 11:31 am
बड़ी खबरें
View Allराजसमंद
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
