7 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकारी कर्मचारी दम्पती गए नौकरी पर, पीछे से सूने मकान में चोरों ने दिन-दहाड़े उड़ा लिए गहने-नकदी

राजसमंद के धोइन्दा उपनगर के हाउसिंग बोर्ड में वारदात  
less than 1 minute read
Google source verification
chori_01.jpg

शहर के धोइन्दा उपनगर िस्थत हाउसिंग बोर्ड की गोविन्द नगर कॉलोनी में सोमवार को दिन-दहाड़े चोरी की वारदात हो गई। घटना के वक्त गृहमालिक दम्पती नौकरी पर गया हुआ था।

रेलमगरा ब्लॉक में ग्राम सचिव पद पर कार्यरत कालूराम रेगर हाउसिंग बोर्ड में मकान नम्बर-57 में रहते हैं। उनकी पत्नी मीना रेगर कृषि पर्यवेक्षक हैं। दोनों सोमवार को सुबह 9 बजे नौकरी के लिए घर से निकले। शाम को दम्पती नौकरी से लौटा तो घर के ताले टूटे हुए मिले। कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था। दोपहर में सुनसान मकान देखकर चोरों ने इसे निशाना बनाया और ताले तोड़कर वारदात कर दी। मकान से चोरों ने करीब 8000 हजार रुपए नकद, सोने का मंगलसूत्र, चांदी के कुछ सिक्के, एक जोड़ी पायजेब सहित अन्य जेवर चुरा लिए।

नाथद्वारा में सूने घर से रात में सोने-चांदी के गहने चोरी
शहर के समीप पानेरियों की मादड़ी में एक सूने मकान से चोरों ने शुक्रवार रात को घर का ताला तोडक़र वहां से सोने-चांदी के गहने चुरा लिए। पानेरियों की मादड़ी निवासी प्रवीण पुत्र मोहनलाल पानेरी ने शहर के श्रीनाथजी मंदिर थाने में प्रकरण दर्ज करा बताया कि उनका पानेरियों की मादड़ी में मकान है तथा वो पिछले तीन साल से कांकरोली में किराये के मकान में रहता है। जहां से अपने गांव आता-जाता रहता है। ऐसे में शनिवार को वो गांव में प्रसादी होने पर आया तो देखा कि उसके मकान के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो अलमारियों के ताले भी टूटे हुए थे। बतायाकि वहां पर रखे लगभग 16 तोला सोने के गहने, जिसमें चूडियां, गले का हार सहित अन्य कई गहने चोरी हो गए। इसी प्रकार लगभग चार किलो चांदी के गहने भी चोरी हो गए। पुलिस ने प्रकरण दर्जकर जांच प्रारंभ कर दी है, जिसकी जांच हेड कांस्टेबल देवेन्द्र सिंह कर रहे हैँ।