Rajasthan News : राजसमंद जिले के चारभुजा थाना क्षेत्र के टाडावाड़ा गुजरान गांव में एक दलित परिवार को अपने बेटे की बिंदौरी निकालने के लिए पुलिस की सुरक्षा लेनी पड़ी। इस मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने स्वत: संज्ञान लेते हुए जिले के पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा और बारात के लिए पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा। आयोग ने पुलिस से 15 दिन में इसकी रिपोर्ट भी मांगी है।