8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिशोदा में श्री क्षेत्रपाल भैरूजी मंदिर प्रबंधन समिति की पहली बैठक कल

सम्पत्ति को रिकॉर्ड में आएगी, बैंक खाता खोलने व भेंटपेटी पर होगा निर्णय, तहसीलदार ने बैठक तय कर सदस्यों को भेजे पत्र

2 min read
Google source verification
Rajsamand news,rajsamand latest news,rajsamand news in hindi,rajsamand latest hindi news,shishoda mandir,Latest News rajsamand,Latest hindi news rajsamand,Sishoda temple at rajsamand,

शिशोदा में श्री क्षेत्रपाल भैरूजी मंदिर प्रबंधन समिति की पहली बैठक कल

राजसमंद. शिशोदा के श्री क्षेत्रपाल भैरूजी मंदिर को प्रशासन द्वारा एक्वायर करने के लिए मंदिर प्रबंधन समिति की पहली बैठक शिशोदा में 4 सितम्बर को समिति अध्यक्ष एवं तहसीलदार रामप्रसाद खटीक की अध्यक्षता में होगी। उपखंड अधिकारी अधिकृत सदस्यों को बुलाने के लिए अध्यक्ष द्वारा विशेष पत्र जारी कर दिया है। बैठक में मंदिर की मौजूदा व्यवस्था पर चर्चा करते हुए सम्पत्ति को रिकॉर्ड में लेने के साथ किस बैंक में समिति का खाता खुलवाने, भेंटपेटी लगाने के साथ अन्य प्रबंधन व्यवस्था पर निर्णय लिया जाएगा।

उपखंड अधिकारी निशा द्वारा श्री क्षेत्रपाल भैरूजी मंदिर प्रबंधन समिति शिशोदा के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं तहसीलदार रामप्रसाद ने गत सप्ताह शिशोदा स्थित मंदिर पहुंचकर भौतिक स्थिति का अवलोकन किया। मुख्य मंदिर, सराय, धुणी देखने के बाद पुजारियों और ग्रामीणों से भी मंदिर संचालन संबंधी जानकारी प्राप्त की। साथ ही मंदिर की चल-अचल सम्पत्ति को सूचीबद्ध करने, भेंटपेटी लगाने, चढ़ावे के साथ अन्य सभी प्रबंधन व्यवस्था में पारदर्शिता के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्णय लिया जाएगा। बैठक में पंचायत समिति खमनोर विकास अधिकारी, उप कोषाधिकारी नाथद्वारा, खमनोर थाना प्रभारी, शिशोदा सरपंच, ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी के साथ कुछ पुजारी-ग्रामीणों को बुलाया गया।

कतिपय लोगों को नहीं रखने की मांग
शिशोदा के ग्रामीणों ने कलक्टर व उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि मंदिर में चढ़ावा राशि हड़पने व अन्य अनियमितता के जिन पुजारी व कतिपय लोगों पर आरोप है, उन्हें मंदिर प्रबंधन समिति में शामिल नहीं करने की मांग की है। बताया कि पुजारी के साथ कुछ लोगों द्वारा मंदिर की सम्पत्ति हड़पी है।

ग्रामीणों में हर्ष की लहर
श्री क्षेत्रपाल भैरूजी मंदिर में चढ़ावे के साथ अन्य सभी व्यवस्थाएं पारदर्शी होने के प्रशासनिक स्तर पर प्रयास शुरू होने के साथ आमजन में हर्ष की लहर छा गई है। ग्रामीणों का मानना है कि मंदिर में सीसीटीवी कैमरे, भेंटपेटी लगने के बाद न सिर्फ व्यवस्था पारदर्शी हो जाएगी, बल्कि आमजन का भी मंदिर के प्रति विश्वास बढ़ेगा।