दोनों बच्चों को ग्रामीणों की मदद से निकाला गया। दोनों को निजी वाहन से हाइवे पर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस दौरान एएसआई कालूराम मय जाप्ता निजी हॉस्पिटल पहुंचे, जिन्होंने दोनों शवों को कब्जे में लेकर देवगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया और परिजनों को सूचना दी।