
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
रामपुर। कोरोना काल में ना सिर्फ लोग शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी काफी तनावपूर्ण स्थिति से गुजर रहे हैं। लोगों के दिलों दिमाग पर इस वायरस ने काफी गहरा इसर डाला है। जिसका जीता जातता एक मामला बीते दिनों रामपुर के जिला अस्पताल में देखने के मिला था। दरअसल, रामपुर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में नर्स और डॉक्टर के बीच हुई हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने इस पूरे मामले पर सख्त कार्रवाई करते हुए डॉक्टर को थप्पड़ मारने वाली नर्स कविता को सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही रिटायर्ड डॉ बीएम नागर की सेवाएं भी समाप्त कर दी गई हैं।
बता दें कि सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में एक कोरोना संक्रिमत मरीज की मौत हो गई थी। जिसकी कागजी कार्यवाही के बीच फाइल पर हस्ताक्षर कराने को लेकर डॉक्टर और नर्स के बीच पहले तो गाली गलौच और बहस हुई लेकिन बाद में बात हाथापाई तक आ पहुंची। बात इतनी आगे बढ़ गई की नर्स ने रिटायर्ड सीएमएस को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद डॉक्टर ने भी नर्स को थप्पड़ मारा। उनका यह पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
मेडिकल स्टॉफ को डीएम के निर्देश
डॉक्टस और नर्स के बीच हाथापाई का ये वीडीयो वायरल होने के बाद डीएम ने इस मामले की जांच के आदेश दिए थे। जांच पूरी होने के बाद दोनों के खिलाफ एक्शन लिया इसी के साथ डीएम ने अस्पताल के अन्य डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ को यह निर्देश भी दिया है कि आपदा की इस घड़ी में संयम से काम लें और अपना आपा ना खोएं। भविष्य में इस तरह की कोई भी घटना ना घटित हो इस पर भी पूरा ध्यान दिया जाएगा।
Published on:
29 Apr 2021, 1:38 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.