यहां बता दें कि आजम खां, उनकी पत्नी तंजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम को कोर्ट ने 26 फरवरी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। जिसके बाद उन्हें सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए रामपुर जेल से सीतापुर जेल भेज दिया गया। जिसके खिलाफ खुद आजम ने ऐतराज जताया था, लेकिन कोर्ट में पेश की गयी दलील काम नहीं आई। कोर्ट ने अब तीनों को सात मार्च को पेश करने के आदेश दिए हैं। जेल की अपील पर आज बुधवार को फैसला दिया है।