
रामपुर। देशभर में मंगलवार को जहां होली का त्योहार मनाया जा रहा था, वहीं रामपुर के एक गांव में लोग मातम मनाते रहे। सोमवार शाम को गायब हुए एक युवक का शव मंगलवार को खेत से बरामद हुआ। वहीं शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक का शव खून से लथपथ था। धारदार हथियार से उसकी हत्या की गई है। हत्या को लेकर परिवार के लोगों ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
दरअसल, थाना शाहबाद क्षेत्र के गांव चंद्रपुरा में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। युवक के परिवार में कोहराम मचा गया। जिसके चलते गांव के लोगों ने भी इस बार होली का पर्व भी नहीं मनाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर पीएम करवाया और शव को परिजनों को सौंप दिया। परिवार वालों ने देर शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पूरे गांव में युवक के इस हत्याकांड को लेकर मातम है।
मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली शाहबाद कोतवाल ने बताया कि घटना की सूचना पर हम वहां पहुंचे तो खून में लथपथ युवक का शव मिला। शव को तत्काल कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया और बाद में उसका शव पीएम के लिए अस्पताल भेजा। पीएम रिपोर्ट में धारदार हथियार से उसकी हत्या किया जाना पाया गया। अज्ञात के खिलाफ मृतक परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस हत्याकांड का खुलासा करने के लिए हम और हमारी पुलिस टीम लगी हुई है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
Updated on:
11 Mar 2020, 12:53 PM IST
Published on:
11 Mar 2020, 12:51 PM IST
बड़ी खबरें
View Allरामपुर
उत्तर प्रदेश
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.