25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rampur Weather: रामपुर में सुबह से छाया घना कोहरा, सर्द हवा ने लोगों को किया घरों में बंद

Rampur Weather: यूपी के रामपुर में शुक्रवार को घने कोहरे के कारण नेशनल हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। सर्द हवाओं ने लोगों को घरों में रहने को मजबूर कर दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रामपुर

•

image

Mohd Danish

•

Updated: 3 Jan 2025, 9:56 PM IST

Dense fog in Rampur since morning

Rampur Weather: रामपुर में सुबह से छाया घना कोहरा..

Rampur Weather News: रामपुर में शुक्रवार को सर्द हवाओं ने लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया। सर्दी से बचने के लिए लोगों को ऐसे में हीटर और अलाव ही सहारा लेना पड़ा। पिछले पांच दिन शीतलहर चल रही है। आसमान में बादल और कोहरे की चादर तनी हुई है।

यूपी के रामपुर जिले में हाड़ कंपा का देने वाली सर्दी शुरू हो गई है। गर्म कपड़ों में लिपटे हुए लोगों की सर्दी से कंपकंपी छूट रही है। सुबह से आसमान में घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे के चलते नेशनल हाईवे पर यातायात व्यवस्था प्रभावित रहा। वाहन चालकों को दिन में लाइट जलाकर गुजरना पड़ा। कोहरे के चलते सर्दी और बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें:संभल में अधिवक्ता हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, चार लाख में दी गई थी सुपारी

कल शनिवार को रामपुर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

बड़ी खबरें

View All

रामपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग