25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rampur: टांडा में 11 जमातियों में से पांच में कोरोना की पुष्टि, इलाके को किया गया सील

Highlights -सभी जमाती उत्तराखंड के रहने वाले हैं -मुरादाबाद से टांडा के लिए पैदल निकले थे -टांडा सीएचसी में इन्हें किया गया था क्वारंटाइन -आज 11 में से पांच की रिपोर्ट आयी पॉजिटिव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रामपुर

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 8 Apr 2020, 10:18 PM IST

tabligi_jamaat_1.jpg

रामपुर: कोरोना महामारी से निपटने के लिए सरकार प्रयासों के बीच ही कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला भी जारी है। जनपद में एक साथ आज पांच मरीज मिलने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। ये सभी टांडा के सीएचसी में क्वारंटाइन किये गए थे। कुल ग्यारह में से छह की रिपोर्ट निगेटिव और पांच की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। सभी उत्तराखंड के रहने वाले हैं। ये सभी मुरादाबाद में भी रुके थे, जिसके बाद मुरादाबाद के अधिकारीयों को भी अलर्ट कर दिया गया है।

लॉकडाउन से परेशान लोगों के लिए मसीहा बनकर आया यह मुस्लिम संगठन तो लोगों के चेहरे पर लौटी मुस्कान
टांडा में थे क्वारंटाइन
जानकारी के मुताबिक इन 11 जमातियों में से एक की नानी का घर टांडा में है। पहले इन जमातियों को वहीं क्वारंटीन किया गया था। बाद में इन्हें टांडा सीएचसी भेज दिया गया और सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। सैंपल की रिपोर्ट बुधवार को आई है, जिसमें पांचों जमातियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिलाधिकारी आनन्जेय कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जिन जमातियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उन्हें टांडा सीएचसी में रखा जाएगा। उनके छह साथियों को रामपुर जिला अस्पताल लाया जा रहा है। दो दिन के बाद उनके सैंपल फिर से जांच के लिए भेजे जाएंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि पूरे टांडा को सील कराया जाएगा।

इस शहर को सील करने की खबर से लोगों में मची अफरा-तफरी, हजारों लोग एक साथ निकल आए बाहर

मुरादाबाद में आठ क्वारंटाइन
उधर मुरादाबाद में भी इनके सम्पर्क में आए आठ लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। इनके सैम्पल लेकर अब जांच के लिए भेजे जायेंगे। फ़िलहाल एक साथ रामपुर में पांच पॉजिटिव मरीज मिलने से पूरे मंडल में फिर से अलर्ट जारी कर दिया गया है। जमातियों की तलाश भी तेज कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

रामपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग