केंद्र सरकार ने तीन तलाक के खिलाफ भले ही कड़ा कानून बना दिया है, लेकिन उत्तर प्रदेश में तीन तलाक के मामलों में कमी दर्ज नहीं की जा रही है। ताजा मामला मुरादाबाद जिले का है। जहां एक महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। इसके बाद भी जब मांग पूरी नहीं हुई तो उसके साथ घर में ही अकेला पाकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। इतना ही नहीं जब पीड़िता ने आपबीती पति को सुनाई तो उसने मारपीट करते हुए तीन तलाक देकर घर से भगा दिया। पुलिस अधीक्षक के पास न्याय की गुहार लगाने पहुंची पीड़िता की शिकायत पर पति समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।