दरअसल, मंगलवार को महिलाएं हाथ में पंपलेट लेकर पहुंची और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने अपने परिवार के बेकसूर लोगों की रिहाई की मांग की। महिलाओं के हाथों में जो पंपलेट थे उन पर लिखा था, 'उलमाओं बाहर निकलो, बेकसूरों को रिहा कराओ। रामपुर के उलमा हाय-हाय, शहर इमाम, शहर काजी इस्तीफा दो, हमारे बेगुनाह भाइयों को छुड़वाओ, इंकलाब जिंदाबाद।'