रामपुर. देशभर में लॉकडाउन की घोषणा के बावजूद लोग सरकारी आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। ताजा मामला रामपुर जिले का है। यहां स्थानीय लोग इकट्ठा होकर सड़क पर ही सब्जी मंडी लगाकर बैठ गए है। यहां सैकड़ों ही नहीं, बल्कि हजारों की तादात में लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद यहां सड़क पर लगी बाजार में सब्जियां खरीदने के लिए मारामारी शुरू हो गई। इस पूरे मामले में सबसे हैरत की बात ये है कि इसकी इस अवैध बाजार की सूचना न तो कोई जिले के कंट्रोल रूम को दी गई और न ही जिले के बड़े अफसरों को।