2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO जब सिपाही ने आर्इपीएस अधिकारी की कनपटी पर लगार्इ पिस्टल आैर बोला…

सपी पर पुलिस कांस्टेबल ने रिवाल्वर तानकर कहा- हैंड्सअप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रामपुर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 18 Jan 2019, 11:32 AM IST

Rampur

जब सिपाही ने आर्इपीएस अधिकारी की कनपटी पर लगार्इ पिस्टल आैर बोला...

रामपुर. जिले के एसपी शिव हरि मीणा पर पुलिस कांस्टेबल द्वारा रिवाल्वर तानने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बाइक से रामपुर नगर की सड़कों पर निकले एसपी शिव हरि मीणा पर पुलिस कांस्टेबल ने रिवाल्वर तानकर हैंड्सअप कहा, लेकिन जैसे ही एसपी साहब ने बाइक रोककर अपना हेलमेट हटाया तो कांस्टेबल के हाथ-पैर कांपने लगे। दरअसल, एसपी शिव हरि मीणा शहर की सुरक्षा के साथ पुलिस का रियल्टी चेक करना चाहते थे। इसलिए उन्होंने पहले पुलिस को फर्जी लूट की सूचना दी आैर फिर खुद रियल्टी चेक करने निकल पड़े। जैसे अपराधी समझ कांस्टेबल ने उन पर रिवाल्वर तानी तो उन्होंने पुलिस कांस्टेबल के कार्य से खुश होकर उसे तुरंत इनाम दिया।

आरएलडी के इस बड़े नेता के बेटे की शादी के दौरान फायरिंग में एक युवक की मौत, मचा हाहाकार

दरअसल, रामपुर पुलिस अधीक्षक शिव हरि मीणा जिले की सुरक्षा आैर पुलिस ड्यूटी का खुद रियल्टी चेक करने के लिए एेसा कदम उठाया, जिसे जान आप भी हैरान रह जाएंगे। उन्होंने जिले की सुरक्षा जांचने के लिए एक फर्जी लूट की घटना का हवाला देते हुए डायल 100 को सूचना दी। इस दौरान एसपी ने बताया कि सफेद रंग की अपाची पर दो लोग एक युवक को गोली मारकर भागे हैं। लूट की वारदात को अंजाम देकर आरोपी फला रोड की तरफ निकले हैं। उनके इस मैसेज को सुनकर सीओ ओपी आर्या, एडिशनल एसपी के अलावा फैंटम और ड्यूटी पाइंटों पर तैनात रहने वाली पुलिस अलर्ट हो गर्इ। इस बीच जैसे बतार्इ गर्इ सफेद रंग की बाइक को पुलिस ने देखा तो उसे रोकने का प्रयास किया। इस दौरान कई जगह से वह बाइक निकल भी गर्इ, लेकिन पनबड़िया के पास पुलिस ने बेरियर लगाकर सफेद रंग की उस बाइक को रोका ही नहीं, बल्कि वहां तैनात कांस्टेबल ने बाइक सवारों पर रिवाल्वर तान दी। इसके बाद जैसे ही बाइक सवार ने हेलमेट हटाया तो कांस्टेबल सहम गया। दरअसल, उस बाइक पर खुद एसपी शिव हरि मीणा सवार थे। इसके बाद कप्तान अपनी बाइक से उतरे आैर सिपाही की तारीफ करते हुए इनाम देकर उसका मनोबल भी बढ़ाया। फिलहाल कांस्टेबल द्वारा एसपी पर रिवाल्वर तानने की यह घटना पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुर्इ है।

कांग्रेस की ये बड़ी नेता चला रही थी ठगी का गैंग!, खुला राज तो दिल्ली तक मचा हड़कंप

रामपुर पुलिस अधीक्षक शिव हरि मीणा ने बताया कि जिले की पुलिस की रियल्टी चेक करने के लिए मैंने ही एक एक फर्जी सूचना दी थी और फिर मैं खुद ही चेक करने को निकल गया। कुछ जगहों पर पुलिस ने मुझे रोकने की कोशिश की, लेकिन मैं ज्यादा दूर नहीं जा सका। आगे पुलिस ने बेरियर लगाकर मुझे रोका ही नहीं बल्कि मुझ पर रिवाल्वर तान दी। इससे मुझे लगा कि अपने ज़िले की पुलिस एक्टिव है और उसी को लेकर यह रियल्टी चेक मैंने किया था, जिसमें रामपुर पुलिस पास हो गई।