2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आरएलडी के इस बड़े नेता के बेटे की शादी के दौरान फायरिंग में एक युवक की मौत, मचा हाहाकार, देखें वीडियो-

शादी समारोह के दौरान डीजे पर हर्ष फायरिंग में डांस कर रहे युवक की मौत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शामली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 18 Jan 2019, 11:36 AM IST

shamli

आरएलडी के इस बड़े नेता के बेटे की शादी के दौरान फायरिंग में एक युवक की मौत, मचा हाहाकार

शामली. शामली में आरएलडी नेता के बेटे की शादी में हुई हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। बताया जा रहा है कि गुरुवार को आरएलडी नेता के बेटे की बारात जानी थी। इससे पहले बुधवार रात्रि में घर में डीजे बजाकर तमंचे पर डिस्को गाने पर परिवार के लोग डांस कर रहे थे। इसी बीच एक युवक ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें गोली लगने से पड़ोस में ही रहने वाले सूरज वर्मा नामक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से हड़कंप मच गया। इस मामले में पुलिस ने मृतक सूरज के परिजनों की तहरीर पर प्रमोद सैनी नाम के युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसकी लाइसेंसी पिस्टल को जब्त कर आरोपी को जेल भेज दिया है। एसपी अजय कुमार ने बताया कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट रूलिंग के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी और आरोपी का लाइसेंस निरस्त कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

कांग्रेस की ये बड़ी नेता चला रही थी ठगी का गैंग!, खुला राज तो दिल्ली तक मचा हड़कंप

बता दें कि शामली के गढ़ीपुख़्ता थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी अब्दुल्ला में आरएलडी नेता और जिला पंचायत सदस्य मुकेश सैनी के बेटे की बारात गुरुवार को जानी थी। बुधवार रात में शादी की खुशियों को लेकर के घर में डीजे बजा रहा था। सभी लोग डीजे पर जमकर डांस कर रहे थे। इस दौरान कुछ लोगों ने तमंचे पर डिस्को गाना बजाने की मांग की और गाना बजते ही डीजे पर आकर फायरिंग करनी शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान डीजे के पास खड़े 20 वर्षीय सूरज नाम के युवक के सिर में गोली जा लगी और वह वहीं पर गिर पड़ा। इसके बाद सूरज को गंभीर हालत में शामली के जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां से उसकी हालत को गंभीर देखते हुए मेरठ के लिए रेफर किया था, लेकिन जिंदगी के लिए मौत से लड़ रहे सूरज ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

बड़ा खुलासाः 'मायावती पैसे लेकर दे रही हैं लोकसभा चुनाव का टिकट'

सूरज की मौत से शादी की खुशियां चंद लम्हों में मातम में बदल गई। घटना की सूचना की थाना गढ़ीपुख़्ता पुलिस को दी गर्इ। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में गढ़ीपुख्ता पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक युवक सूरज वर्मा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। युवक की मौत के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। इस मामले में पुलिस ने मृतक सूरज के परिजनों की तहरीर पर प्रमोद सैनी नामक युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने प्रमोद सैनी को लाइसेंसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसपी अजय कुमार ने बताया कि इस मामले में आरोपी का लाइसेंस निरस्त कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

सपा-बसपा गठबंधन के बाद ये भाजपा विधायक आैर एमएलसी हुए बागी, किया ये बड़ा एेलान

बड़ी खबरें

View All

शामली

उत्तर प्रदेश