24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटी हो तो ऐसी… कैंसर पीड़ि‍त मां की देखभाल के साथ की पढ़ाई, अब अमेजन में मिला 45 लाख का पैकेज

Success Story: प्रकृति जोशी ने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण के दम पर अमेजन, बेंगलुरु में 45 लाख रुपये प्रति वर्ष के पैकेज पर नौकरी हासिल की। प्रकृति रामपुर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी की रहने वाली हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
Prakriti Joshi Success Story got rupees 45 lakh package in amazon

Prakriti Joshi Success Story: कक्षा 10 में प्रकृति जोशी ने सभी विषयों में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। 12वीं में जोशी को 93 फीसदी अंक मिले थे। जोशी इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थीं, जब अमेजन ने उन्हें छह महीने की इंटर्नशिप की पेशकश की।

प्रकृति के लिए राह आसान नहीं थी। वह बीटेक कर रही थीं जब उनकी मां को कैंसर का पता चला। यह उनके लिए बहुत कठिन समय था। प्रकृति अपनी बीमार मां की देखभाल के साथ-साथ उज्ज्वल भविष्य का लक्ष्य बनाकर कड़ी मेहनत से पढ़ाई करती रही।

प्रकृति ने बेंगलुरु में Amazon Job ज्वाइन कर लिया है। वह बचपन से ही होनहार प्रकृति का सपना इंजीनियरिंग कर देश की सेवा करने का था। प्रकृति ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपनी माता ऋतु जोशी व पिता प्रधानाचार्य मॉडर्न पब्लिक स्कूल दीप जोशी सहित अपने सभी अध्यापकों को दिया है।

भरत जोशी ने भी कंप्यूटर साइंस में बीटेक की डिग्री प्राप्त की। भरत जोशी का भी दिल्ली में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर के पद पर हो गया है। उसने भी ज्वाइन कर लिया है दोनों भाई-बहनों की सफलता पर परिवार में खुशी की लहर है।

बड़ी खबरें

View All

रामपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग