2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lakhimpur Kheri के लिए निकला रालोद प्रमुख जयंत चौधरी का काफिला, हाईवे पर फोर्स तैनात

Lakhimpur Kheri : रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी अपने काफिले के साथ रवाना हो चुके हैं। उन्हें लखीमपुर खीरी जाने से रोकने के लिए दिल्ली-लखनऊ हाईवे-24 पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है। एसडीएम सदर समेत एडिशनल एसपी सीओ और कई कोतवाल यातायात पुलिस के साथ रामपुर जीरो पाइंट पर तैनात हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रामपुर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 4 Oct 2021, 11:21 AM IST

rampur.jpg

रामपुर. Lakhimpur Kheri : लखीमपुर खीरी हिंसा के बाद विपक्षी दलों के नेताओं में लखीमपुर जाने की होड़ लगी है, लेकिन यूपी पुलिस ने हाई अलर्ट जारी करते हुए लखीमपुर खीरी जाने पर रोक लगा दी है। प्रियंका गांधी को जहां पुलिस ने हिरासत में ले लिया है तो वहीं चंद्रशेखर को भी रोक दिया गया है। इसके साथ ही अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेताओं को घर में नजरबंद कर दिया गया है। सूचना है कि रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी अपने काफिले के साथ रवाना हो चुके हैं। उन्हें लखीमपुर खीरी जाने से रोकने के लिए दिल्ली-लखनऊ हाईवे-24 पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है। एसडीएम सदर समेत एडिशनल एसपी सीओ और कई कोतवाल यातायात पुलिस के साथ रामपुर जीरो पाइंट पर तैनात हैं। हर वाहन पर नजर रखी जा रही है, ताकि जयंत चौधरी आगे नहीं जा पाएं।

लखीमपुर खीरी की घटना में मारे गए किसानों के परिजनों से मिलने के लिए रालोद प्रमुख जयंत चौधरी के रवाना होने की खबर से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। अफसरों ने तय किया है कि जयंत चौधरी किसी भी कीमत पर रामपुर को पार नहीं कर पाएं। इसी को लेकर रामपुर से बरेली की तरफ जाने वाले सभी मार्गों पर पुलिस की पैनी नज़र है, ताकि जयंत चौधरी का काफिला यहां से आगे नहीं निकल पाए।

यह भी पढ़ें- Lakhimpur Kheri Violence: प्रियंका गांधी हिरासत में, चंद्रशेखर को भी रोका, अखिलेश यादव घर में नजरबंद, ट्रक खड़ा कर रोका गया रास्ता

रामपुर ज़ीरो पाइंट पर पुलिस सुबह से खुद जाम लगवा रखा है। जयंत चौधरी के काफिले को रोकने के लिए पुलिस राहगीरों के ट्रैक्टर रोककर रोड पर लगवा दिया है। पुलिस ने सिर्फ एक वाहन के निकलने के लिए ही रास्ता छोड़ा है। पुलिस हर वाहन की बारीकी से जांच के बाद ही आगे बढ़ने दे रही है। इस कारण मार्ग से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी हिंसा के बाद वेस्ट यूपी में हाई अलर्ट, किसानों ने किया है विरोध प्रदर्शन का ऐलान