27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Rampur / उपचुनाव से पहले अखिलेश यादव को बड़ा झटका, समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुआ ये सपा नेता

उपचुनाव से पहले अखिलेश यादव को बड़ा झटका, समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुआ ये सपा नेता

Highlights- रामपुर उपचुनाव में शुरू हुई जोड़-तोड़ की राजनीति- सपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए सपा नेता विक्की राज- मंत्रियों के सामने ली भाजपा की सदस्यता
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रामपुर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 16 Oct 2019, 3:23 PM IST

akhilesh-yadav.jpg

रामपुर. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की रामपुर (Rampur) विधानसभा सीट इन दिनों उपचुनाव को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। इस सीट पर आजम खान (Azam Khan) की पत्नी व सपा प्रत्याशी तंजीन फातिमा और भाजपा उम्मीदवार भारत भूषण गुप्ता के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। चुनाव से पहले भाजपा ने यहां अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को तगड़ा झटका देते हुए समाजवादी पार्टी अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष विक्की राज समेत कई सपाइयों को पार्टी में शामिल कर लिया है। उपचुनाव से पहले भाजपा के लिए यह बड़ी जीत मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें- सीएम योगी से पहले भाजपा ने आजम खान के खिलाफ इस बड़ी नेत्री को उतारा प्रचार में

बता दें कि रामपुर उपचुनाव में जोड़-तोड़ की राजनीति शुरू हो गई है। भाजपा ने कई जगह कार्यक्रम कर सपाइयों को पार्टी में शामिल किया है। इनमें सबसे प्रमुख नाम सपा के अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष विक्की राज एडवोकेट का है, जिन्होंने अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया है। विक्की राज को भाजपा में शामिल कराने में आकाश सक्सेना का प्रमुख हाथ बताया जा रहा है। बता दें कि विक्की राज के सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में मंत्री बलदेव औलख, नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता, मंत्री गिरीश यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल सैनी और युवा मोर्चा के जिलाअध्यक्ष मदन चौहान प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

आज से जयाप्रदा करेंगी प्रचार

बताया जा रहा है कि पूर्व सांसद जयाप्रदा आज (बुधवार) शाम रामपुर पहुंचेंगी। वह 19 अक्टूबर तक लगातार भाजपा प्रत्याशी भारत भूषण गुप्ता के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगी। जयाप्रदा मतदान दिवस यानी 21 अक्टूबर तक जयाप्रदा रामपुर में मतदान भी करेंगी। इसकी जानकारी पूर्व सांसद जयाप्रदा के प्रतिनिधि मुस्तफा हुसैन ने दी है।

यह भी पढ़ें- फरार चल रहे सपा विधायक नाहिद हसन की जमानत याचिका पर सुनवाई आज