30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निकाय चुनाव: राजनीतिक हिज@, नमकहरामों, प्रचार में उतरते ही आजम खान का बवाली भाषण

UP Nikay Chunav: आजम खान ने रामपुर चैयरमेन की सपा कैंडिडेट फातिमा के लिए सभा की तो वो पुराने रंग में दिखे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रामपुर

•

image

Rizwan Pundeer

•

Updated: 29 Apr 2023, 10:16 AM IST

Azam khan

आजम खान रामपुर उपचुनाव के बाद पहली बार किसी मंच पर दिखे हैं।

समाजवादी पार्टी के सीनियर नेता आजम खान रामपुर में निकाय चुनाव के प्रचार में उतर गए हैं। आजम खान ने शुक्रवार शाम को रामपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए सपा की कैंडिडेट फातिमा जबी के लिए सभा की। इस दौरान पूर्व मंत्री आजम खान ने बेहद तीखे शब्दों में विरोधियों पर हमला बोला। उन्होंने रामपुर सदर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में बेईमानी का आरोप भाजपा पर लगाया।


ईमानदारी से कोई भी रामपुर से चुनाव जीतकर दिखाए: आजम
आजम खान ने इस दौरान कहा, "आसमान को गवाह करके कहते हैं, अगर हिन्दुस्तान में से कोई आकर रामपुर का चुनाव जीत ले तो शहर खाली करके चले जाएंगे। राजनीतिक हिजड़ों ये चुनाव नहीं था। पुलिस और उसके डंडों की ताकत पर तो कुछ भी कर सकते हो।

आजम ने अपने करीबियों के भाजपा में जाने पर हमला बोलते हुए कहा, हमारे कुछ नमक हारामों तुम्हारी बिना नमक की रोटी खाने चले गए। जो रोटी कुत्ता भी नहीं खाता, उसे खाने गए। ये छिछड़े खाने वाले हैं। इन कुत्तों को ढेले मार रहे हैं।

आजम खान ने कहा, अल्लाह ने कहीं नमाजियों, हाजियों के साथ रहने का वादा नहीं किया है। अल्लाह ने एक ही वादा किया है कि अल्लाह सब्र करने वालों के साथ है। सब्र रखो, सब ठीक होगा। सब्र रखो, अल्लाह तुम्हारे साथ है।


यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव: वीडियो- काम पर हुआ सवाल को महिलाओं से लड़ पड़ीं BJP उम्मीदवार