4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Panchayat Chunav 2021 : आम से खास बनीं पिंकी गौतम, हर तरफ इनके ही चर्चे

UP Panchayat Chunav 2021 : रामपुर के तहसील टांडा की ग्राम सेटा खेड़ा से ग्राम प्रधान कैंडिडेट के रूप में चुनाव मैदान में हैं...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रामपुर

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 3 Apr 2021, 7:12 PM IST

pinki_gautam.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
रामपुर. जनपद रामपुर एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार भी वहज राजनीतिक ही है, लेकिन केंद्र में आजम खां नहीं हैं, बल्कि पिंकी गौतम हैं। एमए और बीएड तक पढ़ाई कर चुकीं पिंकी बीते पंचायत चुनाव में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए पिंकी चुनी गई थीं। कार्यकाल के बीच में जब तत्कालीन ग्राम प्रधान भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे को पिंकी को प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अब एक बार फिर वह जनपद की तहसील टांडा की ग्राम सेटा खेड़ा से ग्राम प्रधान कैंडिडेट के रूप में चुनाव मैदान में हैं।

सेटा खेड़ा में पिंकी के ईमानदारी के खूब चर्चे हैं। सिलेक्टेड प्रधान की जिम्मेदारी मिलते ही पिंकी ने चंद दिनों में पंचायत की तस्वीर बदल दी। उनके छोटे से कार्यकाल में जहां गांव में शौचालयों का निर्माण कराया गया, वहीं रास्तों और गलियों का भी कायाकल्प किया गया। अब वह गांव की अन्य लड़कियों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गई हैं और सभी उनके लिए वोट मांग रही हैं।

यह भी पढ़ें : 14 साल जेल में रही दस्यु सुंदरी अब घर-घर मांग रही वोट

'चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें युवा'
पिंकी गौतम ने बताया कि उनके घर से कभी कोई राजनीति में नहीं रहा। उनका मानना है कि युवा पीढ़ी को चुनाव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए, क्योंकि युवाओं में कुछ कर गुजरने का माद्दा होता है, वही बदलाव ला सकते हैं। हालांकि, वह बुजुर्गों को भी साथ लेकर चलने की बात कहती हैं।

यह भी पढ़ें : बाराबंकी से चार बार विधायक व तीन बार सांसद रहे रामसागर रावत लड़ेंगे पंचायत चुनाव