आजम खान पर आरोप है कि उनके अपने निजी ट्रष्ट जोहर विश्व विधालय में जो बिल्डिंग्स साल 2015 में बनाई गई थी। उसका सेस तक़रीबन 20 करोड़ बनता था, लेकिन अफसरों ने यह राशि उनसे नहीं वसूली। पहले तो नियम कायदे ताख पर रखकर उसे घटा कर 1 करोड़ 37 लाख कर दिया गया। इसकी राशि भी आजम खान ने जमा नहीं की। उसी को लेकर एक शिकायत की गई अब उसी शिकायत पर योगी आदित्यनाथ ने सेस जमा करने और उन अफसरों की जांच कराने के आदेश दिये हैं, जिन्होंने तमाम नियम कायदे क़ानून ताक पर रखकर पहले तो इतनी रकम को कम किया और उसके बाद भी आजम खां से जमा नहीं करवाई।