रायपुर निवासी 20 वर्षीय युवक अनूप उर्फ बबलू पुत्र अमर सिंह एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। शनिवार को गांव के ही तीन युवकों के साथ घूम रहा था, लेकिन शाम होते ही गांव से गायब हो गया था। परिजनों ने उसकी तलाश की थी, लेकिन वह नहीं मिला। रविवार को गांव से तीन किलोमीटर दूर पंजाबनगर के जंगल में गेहूं के खेत में उसका शव बरामद किया गया। पंजाबनगर की महिला के खेत में बरसीम और गेहूं की फसल है। रविवार की दोपहर शाम बाद वह खेत पर पहुंची, जहां उसने गेहूं की फसल को गिरा हुआ पाया, उसी को देखते ही वह अंदर चली गई, जहां अनूप का शव पड़ा था। शव देख महिला की चीख निकल गई।