29 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केरल बाढ़:पांच मंजिला भवन में फंसे झारखंड के 30 मजदूर,मंत्री की पहल पर नेवी ने पहुंचाई सहायता

मंत्री अमर कुमार बाउरी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बोकारो जिला के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को सारी जानकारी देते हुए सभी मजदूरों को राहत पहुंचाने का निर्देश दिया...

2 min read
Google source verification
flood

flood

(पत्रिका ब्यूरो,रांची): केरल में आयी भीषण बाढ़ में झारखंड के बोकारो जिले के चंदनकियारी प्रखंड के अलुआरा, मचाटांड़ और बाटबिनोर गांव के 30 मजदूर पिछले तीन-चार दिनों से एक मकान की छत पर फंसे हुए हैं। केरल के कोच्चि में एक फैक्ट्री यू एंड को मैरिन स्पोर्टस कंपनी में काम करने गए ये मजदूर बाढ़ के दौरान केरल के परवुर स्थित एक पांच मंजिला भवन में फंस गए थे। बाढ़ में फंसे एक मजदूर रोहित कुमार महतो ने बताया कि इस भवन के तीन मंजिल तक पानी भर गया था, जिसके बाद वे सभी भवन के छत पर कई दिनों से रहने को मजबूर है। वहीं मोबाइल नेटवर्क सही से काम नहीं करने की वजह से केरल सरकार और केन्द्र सरकार के अधिकारी उन तक नहीं पहुंच पा रहे थे। इस बीच इन मजदूरों ने किसी तरह से चन्दनकियारी गांव स्थित अपने परिजनों से सम्पर्क किया। जिसके बाद इनके परिजन स्थानीय विधायक और झारखंड सरकार के पर्यटन मंत्री अमर कुमार बाउरी तक पहुंचे।


मंत्री अमर कुमार बाउरी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बोकारो जिला के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को सारी जानकारी देते हुए सभी मजदूरों को राहत पहुंचाने का निर्देश दिया। बोकारो जिला उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने रविवार को केरल सरकार के अधिकारियों से सम्पर्क कर बाढ़ में फंसे मजदूरों तक मदद पहुंचाने का आग्रह किया। जिसके बाद केरल सरकार के अधिकारियों और केन्द्र सरकार के अधिकारियों ने सभी मजदूरों तक राहत सामग्री पहुंचायी। वहीं राहत कार्य में जुटे नेवी के जवानों ने भी फोन पर बाढ़ में फंसे झारखण्ड के मजदूरों से सम्पर्क कर उन्हें हर संभव मदद पहुंचाने का आश्वासन दिया।

यह भी पढे:केरल में आई भीषण बाढ़ में फंसे लोगों की मदद के लिए अलग-अलग तरीके से योगदान दे रहे झारखंडवासी

यह भी पढे: तस्वीरों में देखिए किस तरह एनडीआरएफ ने बाढ़ में फंसी गर्भवती महिला को बचाया