10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रांची: दुकान खोलते ही बंदूक की नोक पर लाखों के जेवरात ले भागे अपराधाी

वायरलेस पर मैसेज प्रसारित होने के बाद पुलिस की टीम अलर्ट हो गई है और पूरे धुर्वा इलाके में गहन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रांची

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 8 Oct 2018, 3:59 PM IST

police

police

(रांची): झारखंड की राजधानी रांची में अपराधी लगातार हत्या, लूट , छिनतई की घटनाओं को अंजाम देने में सफल हो रहे है। इसी कड़ी में धुर्वा थाना क्षेत्र के शर्मा मार्केट में बर्मन ज्वेलर्स के मालिक से भी सोमवार सुबह अपराधी लाखों रुपए के जेवरात छिनकर भागने में सफल रहे।


दुकान खोलते ही बंदूक की नोक पर की लूटपाट

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बर्मन ज्वेलर्स के मालिक राजकुमार वर्मा सुबह साढ़े नौ बजे अपनी दुकान का शटर खोल रहे थे, इसी दौरान मोटरसाईकिल पर सवार होकर आए दो अपराधियों ने पिस्तौल की नोक पर उनसे जेवरात भरे बैग को छिनकर भाग निकले। बताया गया है कि आसपास के कुछ लोगों ने अपराधियों का पीछा भी किया, लेकिन वे पकड़ में नहीं आए, हालांकि बाइक का नंबर मिल गया है। हालांकि अपराधी जिस बाइक से आए थे उसके नंबर की पहचान हो गई है। अपराधी जिस मोटरसाईकिल से भागे हैं उसके नंबर को सभी थाना क्षेत्रों को सूचित कर पूरे इलाके की नाकेबंदी कर छानबीन की जा रही है।


अपराधियों की पुलिस को खुली चुनौती

वायरलेस पर मैसेज प्रसारित होने के बाद पुलिस की टीम अलर्ट हो गई है और पूरे धुर्वा इलाके में गहन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। वहीं पीड़ित राजकुमार वर्मा ने बताया कि वो जैसे ही दुकान खोलने आए अपराधियों ने उनके पास से सोना-चांदी से भरा बैग लूट लिया। बताया गया है कि जाते-जाते अपराधियों ने पास के एक दुकान से भी चार हजार रुपये लूट लिए। लाखों रुपये लाख के ज्वेलरी की लूट की घटना को अंजाम देकर अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है।


लगातार सामने आ रही अपराधीक घटनाएं

पुलिस प्रशासन के लाख सख्ती के बाद भी अपराधी बेखौफ लगातार एक के बाद एक घटनाओं को अंजाम दे रहे। पहले मुख्यमंत्री आवास के सामने एसपीओ की हत्या, मुख्यमंत्री आवास के निकट से ही पुलिसकर्मी से राइफल की लूट, शुक्रवार को चावल व्यवसायी की सरेशाम गोली मारकर हत्या और रविवार को गैस एजेंसी के कर्मचारी से लाखों की लूट के बाद सोमवार सुबह ज्वेलर्स से लाखों रुपये के जेवरात की लूट की घटना को अंजाम दिया गया।